फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Student killed by knifing

छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या

Fri, 21 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Student killed by knifing
बांदा के रगौली में घटनास्थल पर परिजन व ग्रामीण। - फोटो : BANDA
बबेरू। पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने स्नातक छात्र की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक पैदल पिता का इलाज कराने जा रहा था। घटना के वक्त वह अकेला था। पिता कुछ दूर आगे निकल गए थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा। दिनदहाड़े हत्या से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर की है। कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव निवासी समरजीत यादव (26) पिता राजेश यादव को लेकर पैदल दवा कराने जा रहा था। कलेहुनिया नाले के पास स्थित एक गुमटी में समरजीत रुककर गुटका खरीदने लगा। पिता आगे निकल गया था।
विज्ञापन

इसी बीच घात लगाए बदमाशों ने उसे रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया और गला रेत दिया। गहरे घाव होने से मौके पर ही मौत हो गई। देर तक पुत्र के न आने पर पिता वापस आया तो समरजीत का खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा था। उसने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। पिता ने बताया कि समरजीत अविवाहित था। अतर्रा महाविद्यालय में स्नातक का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान, पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया और हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।

एसपी ने कोतवाली निरीक्षक को शीघ्र घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ल ने बताया कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। हत्यारोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। उधर, सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव और ज्ञान यादव भी घटनास्थल में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed