फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Student hanged by calling girlfriend

प्रेमिका से फोन कर छात्र ने लगाई फांसी

Sun, 26 Jul 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Student hanged by calling girlfriend
मटौंध (बांदा)। प्रेमिका से फोन पर हुई बातचीत के बाद 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जागे परिजनों ने शव कमरे में लटका देखा। पुलिस ने छात्र के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

घटना कस्बे के चांदन थोक मोहल्ले की है। शैलेश उर्फ राहुल (22) पुत्र दीनदयाल वर्मा शनिवार की रात कमरे में अकेले सोने गया था। सुबह खपरैल में बंधी रस्सी पर शव फांसी पर लटका मिला। मां पूनम ने बताया कि देर रात तक किसी से फोन पर बात करता रहा।
विज्ञापन

सुबह तक उसके फोन की घंटी बजती रही। उसके फोन पर कॉल बैक की गई तो लड़की ने फोन रिसीव किया। परिजनों के मुताबिक पता चला है कि कॉल करने वाली लड़की पड़ोसी जनपद महोबा के खन्ना थानांतर्गत तिंदुही गांव की है। थाने के उप निरीक्षक उदयवीर सिंह ने मृतक का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शैलेश मटौंध में ही राजकीय इंटर कालेज में 11वीं का छात्र था। पिता राजस्थान में है। वहां मजदूरी करता है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह कथित प्रेमिका से हुई फोन पर बातचीत मानी जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद स्थिति साफ होगी। मृतक का एक छोटा भाई अनुज व बहन अंजलि है।
पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक फांसी पर झूला
बांदा। मायके से पत्नी के न आने पर क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो साल पूर्व शादी हुई थी और लगभग डेढ़ साल से पत्नी अपने मायके में है। शहर के नवाब टैंक (अतर्रा रोड) निवासी पच्चू यादव (30) पुत्र चन्ना यादव ने शनिवार को शाम खूंटी में अंगौछा से फांसी लगा ली।
रविवार को सुबह दरवाजा तोड़ा गया। मृतक के भाई रज्जू ने बताया कि पच्चू एक फार्म हाउस में 6000 रुपये प्रतिमाह में नौकरी करता था। उसकी शादी 2018 में शिव (बिसंडा) गांव की अनारकली से हुई थी। डेढ़ साल से उसकी पत्नी मायके में है। कई बार पच्चू पत्नी को लेने गया। लेकिन उसे बैरंग लौटा दिया गया। उसके एक वर्ष की बेटी भी है। फिलहाल परिजन पत्नी के ससुराल न आने का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
आर्थिक तंगी से मजदूर ने फांसी लगाई
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के भुरेड़ी गांव में छोटू उर्फ छुट्टा (38) पुत्र रामऔतार ने शनिवार की रात सीलिंग फैन में रस्सी से फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई।

भाई दयालू ने आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताई है। बताया कि छोटू पेशे से बेल्दार है। कोरोना संक्रमण के चलते कहीं काम नहीं मिल रहा। परिवार तंगहाली से जूझ रहा है। मृतक के तीन पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed