{"_id":"611aa7028ebc3e42ab2e682f","slug":"student-doing-engineering-coaching-committed-suicide-banda-news-knp6464790112","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहे छात्र ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहे छात्र ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भाई के साथ मध्यप्रदेश के भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहे छात्र ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र में एक किसान की ट्रेन से कटने से मौत हो गई, जबकि विवाहिता ने ससुराल में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के महुआ गांव के रामभोला का पुुत्र श्यामकृष्ण शुक्ला (24) अपने भाई बलराम कृष्ण के साथ भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है। माता-पिता भी भोपाल में ही रहते हैं। लाकडाउन के दौरान दोनों भाई 27 अप्रैल को अपनी दादी के घर महुआ आए थे।
माता-पिता अब भी भोपाल में है। शनिवार को बलराम अपनी बुआ के घर चला गया। दादी व श्यामकृष्ण घर पर थे। दादी ने बताया कि दोपहर को वह खाना खाने के बाद सोने के लिए अटारी चला गया। बताया कि जब चाय के लिए जगाने गई तो वह फांसी पर झूल रहा था। मृतक ने अपनी चारपाई की रस्सी से मयारी से फांसी लगाई। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का अविवाहित था।
विज्ञापन
परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही निवासी लालेराम का पुत्र राकेश (36) खेती किसानी करता था। शनिवार को उसका शव रेलवे लाइन के पास मिला। चचेरे भाई नीरज ने बताया कि राकेश शनिवार को सुबह खेतों की रखवाली करने के लिए गया था।
खेत में घुसे अन्ना मवेशियों को भगाते समय वह रेलवे लाइन में सामने से आ रही ट्रेन की चपेट आकर कट गया। राकेश की दो साल पहले शादी हुई थी। एक बेटा व एक बेटी है। पिता ने बताया कि वह खेती किसानी और मजदूरी करके परिवार चलाता था। वहीं विवाहिता ने ससुराल में जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के भवई गांव निवासी रामदयाल की शांति (25) ने शनिवार को शाम जहरीला पदार्थ पी लिया।
तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के एक बेटा तीन साल का है। पांच साल पहले शादी हुई थी। पति मजदूरी करता है। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। बरकोला निवासी शांति के पिता जियालाल का कहना है कि उसे नहीं मालूम की किस वजह से बेटी ने जहरीला पदार्थ पीकर जान दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।