{"_id":"6868222bbfac1d3a690154c4","slug":"student-dies-after-being-crushed-by-a-falling-sleeper-banda-news-c-212-1-sknp1006-129303-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अभद्रता के विरोध पर वृद्ध को लाठी से मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अभद्रता के विरोध पर वृद्ध को लाठी से मार डाला
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। नशे में अभद्रता कर रहे युवक को पशुबाड़े में बैठे वृद्ध ने मना किया तो उसने वृद्ध पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शुक्रवार की दोपहर घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक भाग निकला। छोटे भाई ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी 15 दिन पहले ही एससीएसटी और मारपीट के मामले में जमानत में रिहा होकर गांव आया था।
नरैनी कोतवाली के पोगंरी गांव के अंबिका प्रसाद ने बताया कि बड़े भाई मुन्नीलाल आरख (70) गांव के बाहर मोटे का पुरवा में बने पशुबाड़े में रहते थे। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे गांव का लवकुश यादव शराब के नशे में अभद्रता कर रहा था। मुन्नीलाल ने मना किया। इस पर लवकुश ने मुन्नीलाल पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
गांव वालों ने बताया तो पुलिस को जानकारी देकर मुन्नीलाल को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, आरोपी लवकुश वारदात के बाद भाग निकला। अंबिका प्रसाद ने बताया कि आरोपी से कोई रंजिश नहीं थी। लवकुश के खिलाफ नरैनी कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक दो भाइयों में बड़ा व अविवाहित था।
विज्ञापन
अंबिका ने बताया कि आरोपी लवकुश यादव गांव के ही राममिलन रजक के साथ मारपीट करने के मामले में एससीएसटी एक्ट में जेल में बंद था। 15 दिन पहले जेल से जमानत पर छूटकर आया था। शुक्रवार को दोपहर से वह नशे में पूरे गांव में अभद्रता करता घूम रहा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
भाई की तहरीर पर आरोपी लवकुश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। 15 दिन पहले ही वह जेल से जमानत में छूटकर आया है। शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
राममोहन राय, इंस्पेक्टर, नरैनी कोतवाली
अविवाहित थे वृद्ध, छोटे भाई की देखरेख में रहते थे
अंबिका प्रसाद ने बताया कि वह दो भाई थे। बड़े भाई मुन्नीलाल आरख ने शादी नहीं की थी। गांव के बाहर बने पशुबाड़े में रहते थे। वहीं रहकर पशुओं की देखभाल और खेती किसानी करते थे। अंबिका बच्चों से खाना इत्यादि पहुंचा देते थे। भाई के मुताबिक, उनकी गांव में किसी भी तरह की कोई रंजिश नहीं है। आरोपी ने यह वारदात नशे में अभद्रता करने से मना करने पर की है।