{"_id":"64b199d8a1c94c0ae5022844","slug":"student-consumed-poison-after-quarreling-with-younger-sister-died-banda-news-c-212-1-bnd1001-456-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छोटी बहन से झगड़कर छात्रा ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छोटी बहन से झगड़कर छात्रा ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
बांदा। खाना बनाने के लिए छोटी बहन से झगड़कर 11वीं की छात्रा ने जहर खा लिया। दो दिन मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहने के बाद उसने गुुरुवार की रात 10 बजे करीब दम तोड़ दिया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला निवासी अंशिका (16) ने दो दिन पहले जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे थे। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार की रात उसने दम तोड़ दिया। पिता रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि 12 जुलाई को अंशिका और उसकी छोटी बहन क्षमा घर में खाना बना रहीं थीं।
खाना बनाते समय दोनों बहनें आपस में झगड़ गईं। इस पर अंशिका को डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया था। घटना के संबंध में नरैनी कोतवाल अरविंद सिंह गौर ने बताया कि पिता ने दोनों बहनों के बीच आपसी झगड़ा वजह बताई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।