फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Stop on polythene in jail

जेल में पॉलीथिन ले जाने पर रोक

Sun, 19 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 19 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Stop on polythene in jail

‘ग्रीन बांदा-क्लीन बांदा-पालीथिन मुक्त बांदा’ नारे पर यहां जेल में अमल शुरू हो गया है। जेल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से जेल के अंदर पालीथिन के थैले लाने पर रोक लगा दी है। जेल अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में जेलों में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने में बांदा पहली जेल है।

विज्ञापन


जेल के बंदियों से मिलने आने वाले परिजन या मुलाकाती बड़ी संख्या में पॉलीथिन के थैलों में खाद्य या अन्य सामग्री लेकर आते थे। अब जेल प्रशासन ने पालीथिन के थैलों पर कड़ाई से रोक लगा दी है। मुलाकाती कपड़े के थैले में ही सामान लेकर जेल में दाखिल हो सकेेंगे। यह पाबंदी जेल स्टाफ पर भी लगाई गई है।
विज्ञापन


अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि कपड़ा, जूट आदि के थैलों को ही जेल के अंदर लाने की अनुमति दी जाएगी। अधीक्षक ने यह भी बताया कि जेल मेें बंद महिला बंदियों को आर्ट आफ लिविंग के तहत कपड़े के थैले बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। आकांक्षा समिति अध्यक्ष और जिलाधिकारी की पत्नी डॉ. विमलेश राठौर ने महिला बंदियों को झोले बनाने के लिए कपड़ा उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने धागा और मशीन आदि की व्यवस्था की। झोला सिलने के बदले महिला बंदियों को प्रति झोला 2 रुपये मेहनताना दिया जा रहा है। इन झोलों को सस्ती दर पर बेंचा भी जाएगा। थैले की कीमत 5 रुपये से 40 रुपये तक बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed