फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sticks of harmony crackled in the villages to the tune of Nagdiya

Banda News: नगड़िया की धुन पर गांवों में चटकीं सौहार्द की लाठियां

Sun, 03 Nov 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sticks of harmony crackled in the villages to the tune of Nagdiya
बांदा। दीपावली के दूसरे दिन परेवा पर गांवों में दीवारी नृत्य प्रतियोगिता के बीच सौहार्द की लाठियां चटकीं। यदुवंशियों के साथ युवाओं ने मौन व्रत रखा और गांव-गांव पहुंचकर नगड़िया की धुन पर दीवारी नृत्य का प्रदर्शन किया। दाता साईं आश्रम में दीवारी व घोड़ा नृत्य प्रतियोगिताएं हुई। दीवारी में बड़ोखर खुर्द की टीम ने फिर बाजी मारी। दूसरे नंबर पर बोहरवा पुरवा की टीम रही। सभी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में परेवा पर मौन चराने और दीवारी नृत्य की परंपरा सदियों से चली आ रही है। शुक्रवार को सुबह से मौनिहा (मौन व्रत रखने वाले) विशेष परिधान पहनकर व पैरों में घुंघरू बांधकर सार्वजनिक स्थलों पर एकजुट हुए। यहां पूजन करने के बाद दीवारी नृत्य का प्रदर्शन किया और सभी को प्रसाद वितरण किया। इसके बाद गांव-गांव पहुंचकर मौनिहों की टोलियों ने दीवारी नृत्य किया। यह सिलसिला पूरे दिन चला। दीवारी में बेहतरीन नृत्य व प्रदर्शन करने पर लोगों ने उन्हें पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन


घोड़ा नृत्य में शाहपुर के शिवदत्त को पहला स्थान
बांदा। दाता अपार साईं आश्रम सहेवा में बुंदेलखंड की लोक नृत्य दीवारी, घोड़ानृत्य, गीत संगीत आदि कलाकारों ने अद्भुत प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। दिवारी नृत्य कला में क्षेत्र की एक दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न भक्ति भजनों से की गई। बैराग शाह ने दाता अपार साईं की कुटिया तथा महिमा का भजन प्रस्तुत किया। ओरन के भागवताचार्य भूरेलाल यादव की टीम ने भक्ति भजन प्रस्तुत किया। पारंपरिक रंग-बिरंगी वेशभूषा में टीमों ने दीवारी प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया। बड़ोखर खुर्द की रमेश पाल की टीम ने प्रथम व निजातम पुरवा के विनोद यादव की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त यया। इसके अलावा बिलगांव की अवधेश यादव, कुरौली के रामखेलावन यादव, हरदौली के कुबेर यादव, बिलबई के रामकिशोर, तिंदवारा के मोहन यादव, भोला का पुरवा के पूरन यादव,सरस्वाह के बंधु प्रजापति, इटरा मरौली के रामबहोरी यादव की टीमों ने इसमें प्रदर्शन किया। इसके अलावा घोड़ा नृत्य प्रतियोगिता हुई, जिसमें शिवदत्ता यादव शाहपुर, राजा कुरौली, चंद्रपाल बहोरवा पुरवा, रामधनी छनेहरा, कमलेश बिलबई, रामप्यारे कलेक्टर पुरवा, रामा यादव आदि ने घोड़ा नृत्य का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि बबेरू विधायक विशंभर यादव, पदमश्री उमाशंकर पांडेय, सपा नेता ओमनारायण त्रिपाठी विदित, अमित सेठ भोलू, श्री कृष्णा आइडियल विद्यालय के प्रबंधक सौरभ यादव ने शील्ड देकर टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाथादाई मंदिर में ढोल-ताशों के बीच हुआ नृत्य
पैलानी। खप्टिहाकलांं गांव स्थित केन नदी तट पर मौन चराने के बाद यादव वंश के लोगों ने सिद्ध स्थल पाथादाई मंदिर प्रांगण में ढोल तांशों के बीच नृत्य किया। आकर्षक दिवारी नृत्य देखने को लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां पूजा-अर्चन के बाद मौनिहार यहां से पांच किलोमीटर दूर सिद्ध बाबा स्थल में गोवंशों को चराने के बाद प्रसाद वितरण किया। इसके बाद मौन व्रत तोड़ा।



गौराबाबा धाम में दीवारी का अनूठा प्रदर्शन
अतर्रा। सिद्धपीठ गौराबाबा धाम मंदिर मैदान में हर वर्ष की तरह दिवारी नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। करीब 50 से अधिक टीमों ने इस नृत्य उत्सव में भाग लिया। कस्बे के स्थानीय युवाओं के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। दिवारी नृत्य की शुरुआत युवाओं को थाल में पानी पिलाकर की गई। समाजसेवी मंजुल मयंक ने दिवारी नृत्य कराया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed