{"_id":"62571284259bce14fc2a07cb","slug":"stay-online-for-interview-no-call-banda-news-knp6910565150","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू के लिए रहे ऑनलाइन, नहीं आई कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरव्यू के लिए रहे ऑनलाइन, नहीं आई कॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। युवाओं के साथ कुछ नामचीन कंपनियों ने रोजगार मेला के नाम पर धोखा किया। मंगलवार को वे अपना काम छोड़कर ऑनलाइन इंटरव्यू देने के लिए कॉल का इंतजार करते रहे। पर कंपनी से कोई कॉल नहीं आई। रोजगार मेला श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने आयोजित किया था।
चार कंपनियों में 442 पदों के लिए 179 अभ्यर्थियों ने सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया है। अभ्यर्थियों को सूचना दी गई थी कि बुधवार को आनलाइन इंटरव्यू होगा। निर्धारित समय सुबह 10 बजे से अभ्यर्थी कॉल का इंतजार करते रहे। लेकिन कोई कॉल नहीं आई। सहायक निदेशक (सेवायोजन) राममूर्ति ने बताया कि ऑनलाइन रोजगार मेले में एक कंपनी में 125 पदों के सापेक्ष 47 आवेदन, दूसरी कंपनी में 92 पदों पर 48 आवेदन तथा तीसरी कंपनी में 150 पदों के लिए 69 आवेदन आए थे। एक अन्य कंपनी में 75 पदों के लिए 15 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
दो कंपनी में आवेदन, कॉल एक भी नहीं
सुबह से फोन लिए बैठे रहे। किसी कंपनी के प्रतिनिधि की कॉल नहीं आई। दो कंपनियों में 11,500 रुपये सैलरी पर नौकरी के लिए आवेदन किया है। - सरल जी साहू, गूलरनाका (बांदा)
विज्ञापन
पोस्ट ग्रेजुएट मात्र 11 हजार की नौकरी के तलबगार
पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई व पॉलिटेक्निक की है। 11500 की नौकरी के लिए आवेदन किया है। किसी कंपनी की कॉल नहीं आई। अवनीत यादव, गाजीपुर
बुधवार से ऑनलाइन इंटरव्यू शुरू हैं। कंपनियों की ओर से चयनितों की सूची बाद में जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों के पास इंटरव्यू कॉल नहीं आई है वह निराश न हों एक-दो दिन में कंपनी की कॉल आएगी। कॉल न आए तो उनसे संपर्क करें।
- राममूर्ति, सहायक निदेशक (सेवायोजन)
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बांदा