फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   State Tax Department raids Sarang Hotel, GST theft of Rs 30 lakhs caught

Banda News: सारंग होटल में राज्यकर विभाग का छापा, 30 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी

Sun, 25 Feb 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 25 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
State Tax Department raids Sarang Hotel, GST theft of Rs 30 lakhs caught
बांदा। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने शनिवार को शहर के प्रतिष्ठित होटल सारंग इंटरकॉटिनेंटल, रघुराम गृह प्राइवेट लिमिटेड व संतुष्टि डिलीसियस फूड प्लाजा पर छात्रा मारकर जीएसटी की चोरी पकड़ी है। अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया 25 से 30 लाख की जीएसटी चोरी का होना पाया जा रहा है। फर्म के सभी पपत्र सीज किए गए हैं।
विज्ञापन

राज्यकर विभाग बांदा संभाग के संयुक्त आयुक्त संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि बांदा शहर के बलखंडी नाका मोहल्ले में स्थित रघुराम गृह प्राइवेट लिमिटेड (होटल सारंग इंटरकोंटिनेंटल) व संतुष्टि डिलीसियस फूड प्लाजा में शनिवार को डिप्टी कमिश्नर पंकज सिंह, डिप्टी कमिश्नर आदित्य मिश्रा, अस्टिटेंट कमिश्नर जुबैर अहमद, अस्टिटेंट कमिश्नर अनिल कुमार, राज्यकर अधिकारी जगदीश की टीम ने छापा मारा। यहां सुबह साढ़े 11 बजे से शाम सात बजे तक जांच चली। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि जांच में पाया गया कि फर्म मालिक संतोष साहू व रोहित साहू होटल का टोटल 12 प्रतिशत जीएसटी दिखा रहे हैं। जबकि शादी पंडाल आदि का 18 प्रतिशत, होटल के रूम का 12 प्रतिशत और रेस्टोरेंट का पांच प्रतिशत जीएसटी होता है। इसके अलावा इस फर्म में एक अन्य व्यापारी के प्रपत्र भी पाए गए हैं। उस प्रपत्र की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने फर्म के सभी प्रपत्रों को सीज कर दिया है। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि प्रथम दृष्टया 25 से 30 लाख की जीएसटी चोरी की संभावना जताई जा रही है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

----------------------

ग्राहक बनकर होटल पहुंचे थे अधिकारी
बांदा। शहर के बलखंडी नाका स्थित प्रतिष्ठित होटल सांरग में दो दिन पहले अधिकारी खुद ग्राहक बनकर पहुंचे थे। उन्होंने वहां सूप भी पिया था। जीएसटी चोरी का शक होने पर उन्होंने पूरी तैयारी के साथ शनिवार को छापा डाल दिया। इस बात को स्वीकार करते हुए राज्यकर विभाग बांदा संभाग संयुक्त आयुक्त संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि होटल से बिल मिलने पर उन्होंने टीम गठित कर होटल भेजा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed