फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Stabbed when stopped from putting hand in pocket

Banda News: जेब में हाथ डालने से रोका तो मारा छुरा

Mon, 21 Aug 2023 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Stabbed when stopped from putting hand in pocket
बांदा। जेब में हाथ डालने से मना करने पर दो युवकों ने छुरे से हमला कर दिया। इससे युवक घायल हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के छिपटहरी मोहल्ले में फैसल (20) पान की गुमटी रखे है। रविवार को दोपहर एक बजे करीब वह घर के पास था। तभी मोहल्ले के तमरोज व अल्लाजान वहां आए और अल्लाजान ने फैसल की जेब में हाथ डाल दिया। इस पर फैसल ने मना करते हुए कहा कि जेब काट रहे हो क्या। इस पर विवाद बढ़ गया। अल्लाजान घर से छुरा ले आया और फैसल पर हमला कर दिया। छुरा लगने से फैसल की पीठ पर घाव हो गया। तभी मोहल्ले के काफी लोग इकट्ठा हो गए। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग किया। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पुलिस अल्लाजान को पकड़कर ले गई है। घायल फैसल के भाई वसीक ने बताया कि उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि आपसी विवाद का मामला है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed