{"_id":"5f8f28958ebc3e9b7a5bf811","slug":"spokesman-s-eight-year-old-son-killed-after-kidnapping-banda-news-knp5896850168","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता के आठ साल के बेटे की अपहरण के बाद हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता के आठ साल के बेटे की अपहरण के बाद हत्या
विज्ञापन
बांदा के ओरन में प्रवक्ता के आठ वर्षीय पुत्र की अपहरण के बाद हत्या घर के दरवाजे खेलते समय दिनदहाड?
- फोटो : BANDA
ओरन (बांदा)। बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव स्थित भागीरथी महाविद्यालय के प्रवक्ता के आठ साल के बेटे का सोमवार की सुबह अपहरण कर गला घोटकर हत्या कर दी गई और शव को पुआल के ढेर में छिपा दिया गया। मंगलवार को शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीणों भड़क उठे और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
मौके पर पहुंचे एसपी डा. एसएस मीणा के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर शव को पुलिस कब्जे में ले सकी। परिजनों ने गांव के युवक पर अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, परिजनों ने आशंका जताई कि प्रिंस के आंखों और मुंह पर चिपकने वाला कोई पदार्थ भी डाला गया था, लेकिन पोस्टमार्टम में ऐसे कोई निशान नहीं मिले।
चौसड़ गांव निवासी राजेश कुशवाहा गांव के भागीरथी महाविद्यालय में प्रवक्ता पद पर तैनात हैं। सोमवार की सुबह 10 बजे गांव के स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाला उनका बेटा प्रिंस घर के दरवाजे पर खेलते समय लापता हो गया। दिनभर तलाश के बाद पता नहीं चला। रात करीब 8.55 बजे प्रवक्ता के फोन पर एक कॉल आई, जिसमें बेटे की सही सलामती को पुलिस को सूचना न देने की ताकीद की गई। कुछ देर बाद फिर फोन आया, जिसमें पुलिस को सूचना देने पर नाराजगी जताई गई। मंगलवार को सुबह आठ बजे घर से करीब सौ मीटर दूर तालाब के पास पुआल के ढेर के नजदीक प्रिंस की चप्पलें पड़ी मिलीं।
विज्ञापन
पुआल हटाने पर प्रिंस का शव मिला। बच्चे का शव देख परिजन और ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। परिजनों ने पुलिस लापरवाही को लेकर अपना गुस्सा एसपी के सामने भी निकाला। उधर, ओरन चौकी प्रभारी पीआर गौरव ने बताया कि पिता की तहरीर पर सोमवार की रात ही अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब शव मिलने के बाद तहरीर पर ही गांव के जितेंद्र पुत्र हीरालाल कुशवाहा और उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में गला घोटकर हत्या और हाथ-पैर बांधने के निशान मिले हैं।