{"_id":"57a22f7d4f1c1bda762bb03c","slug":"spokesman-and-students-by-donating-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता और छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता और छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
बबेरू में रक्तदान करतीं महाविद्यालय की प्रवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय में बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें महिला प्रवक्ता और दो छात्राओं समेत आठ लोगों ने रक्तदान किया। स्वस्थ शरीर के लिए रक्तदान जरूरी बता लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीसी यादव की निगरानी में आयोजित शिविर में बीटीसी प्रवक्ता शांति गुप्ता, अमर सिंह कुशवाहा, प्रशिक्षार्थी रुचि शुक्ला, अनीता वर्मा, राजदीप चौबे, सुमित नारायण पांडेय, सचिन और अनिल सिंह ने रक्तदान किया। गोष्ठी में प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान से किसी की जिंदगी बच सकती है।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एड्स) बृजेंद्र कुमार साहू व चिकित्साधिकारी डॉ. पीसी अहिरवार ने रक्तदान के फायदे बताए। कहा कि स्वस्थ मनुष्य हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। लैब टेक्नीशियन असीम खां, प्रवक्ता पंकज द्विवेदी, रामगुलाम यादव, अमरनाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुमार कुशवाहा ने आभार जताया।
विज्ञापन