{"_id":"5e03a5d98ebc3e879e199c9c","slug":"special-prayers-in-the-church-on-christmas-day-banda-news-knp5344116163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों साल पहले हुई थी ईसा के जन्म की भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों साल पहले हुई थी ईसा के जन्म की भविष्यवाणी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस-डे पर गिरजाघर विशेष प्रार्थनाओं और आयोजनों से आबाद रहे। तड़के से देर रात तक रोशनी और झांकियों से चर्चों में पादरियों के संबोधन और अन्य कार्यक्रम चलते रहे।
कहा गया कि ईसा के जन्म की भविष्यवाणी हजारों साल पहले हो गई थी। आवास विकास में स्थित सेंट जार्ज चर्च में पादरी अनुपम जॉन ने कहा कि यीशू के जन्म की भविष्यवाणियां हजारों साल पहले हो गईं थीं।
सेंट जॉर्ज स्कूल प्रधानाचार्य एल्बर्ट रसकिन ने विशेष प्रार्थना में देश में शांति और सौहार्द की प्रार्थना की। क्रिश्चियन समुदाय सहित अन्य धर्मों के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
कैंडल जलाकर क्रिसमस गीत गाए। सुबह 11 बजे रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित सेंट पॉल्स चर्च में प्रार्थना हुई। यहां भी पादरी अनुपम ने कहा कि परमपिता परमेश्वर एक है। प्रभु यीशू सिर्फ ईसाई समुदाय के लिए नहीं बल्कि सभी समुदायों के कल्याण के लिए धरती पर आए। इस अवसर पर एस्तर, एलिश, अमरदीप राज, पूनम राज, रोमियादास, रोहित दास, एल्फ्रेड रसकिन आदि ने सामूहिक रूप से मसीह गीत गाया। रोमियो, पीटर, रोहित, गजराज साहू, किशन, पूनम, मानसी आदि उपस्थित रहे।
उधर, सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चर्च में प्रधानाचार्य फादर एसुसै रथिनम ने विशेष प्रार्थना कराई। उन्होंने यीशू के संदेश को बताया कि मनुष्यों को अपने दुर्गुण त्यागकर सद्गुण अपनाना चाहिए। कहा कि जो बच्चा मां से जुड़ा रहता है उसका जीवन अधिक सफल रहता है।