फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Special committee will be formed to resolve the dispute: SP

विवाद सुलझाने के लिए बनेगी विशेष कमेटी : एसपी

Thu, 03 Aug 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Special committee will be formed to resolve the dispute: SP
बांदा। जिले में हत्याओं का ग्राफ ज्यादा है। ऐसे में विवादों को ग्राउंड स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा, जो विवाद बढ़ने से रोकने का काम करेगी। यह बात नए एसपी अंकुर अग्रवाल ने चार्ज संभालने के बाद कही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विशेष कमेटी अभियान चलाकर लोगों के खोये मोबाइल की बरामदगी का भी प्रयास करेगी। अंबाला के रहने वाले 2016 बैच के आईपीएस एसपी अंकुर अग्रवाल इससे पहले चंदौली में बतौर कप्तान रहे। सहारनपुर, मथुरा, नोएडा में भी उनकी तैनाती रही है। उन्होंने कहा कि महिला अपराध विशेषकर नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर ले जाने और उनके साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की जाएंगी, जिससे नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहे अपराध को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो सेल को सक्रिय कर महिला कॉलेजों के आसपास होने वाली आपराधिक गतिविधियों को रोका जाएगा। पिकेट ड्यूटी को सक्रिय किया जाएगा। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए टेंपो और ई रिक्शा स्टैंडों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों को अंकुश लगाने में भी फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed