{"_id":"60257aff8ebc3ee920453867","slug":"sp-mla-advocate-dm-engine-banda-news-knp6113072176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडीसी यूनियन का धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडीसी यूनियन का धरना खत्म
विज्ञापन
बांदा। ईडीसी कांट्रैक्टर यूनियन द्वारा मुख्य अभियंता कार्यालय में चल रहे धरने में बृहस्पतिवार को विधायक प्रकाश द्विवेदी के हस्तक्षेप के बाद अधीक्षण अभियंता एसके मिश्रा और एक्सईएन अजय सविता से लिखित समझौता होने के बाद धरना खत्म कर दिया गया।
विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, अनिरुद्ध गुप्ता और राजनारायण गुप्ता ने धरना खत्म कराया। यूनियन अध्यक्ष सचिन मिश्रा, महामंत्री मानवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष मुबीन खां वार्ता प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे। डॉ. निर्भय सिंह, अनूप मिश्रा, गौतम चौरसिया, जीतू तिवारी, इम्तियाज खां, वकार खां आदि कांट्रैक्टर मौजूद थे।
----------------------
श्रद्धांजलि दी
बबेरू। तहसील बार एसोसिएशन ने शोकसभा कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गजेंद्र कुमार के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं किए। अध्यक्षता बार संघ अध्यक्ष उमाकांत तिवारी ने की।
विज्ञापन
--------------------
सड़क हादसों में चार घायल
अतर्रा। अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के बरेहंडा गांव निवासी रामप्रताप बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से अतर्रा जाते समय बिसंडा रोड तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। दूसरी घटना में आऊ गांव निवासी श्यामलाल साइकिल से खेत जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। अन्य घटना में बिसंडा कस्बा निवासी फूला देवी बाइक से बांदा जाते समय बांदा रोड नहर पटरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी सीएचसी में भर्ती कराया गया। पप्पू व रामप्रताप हेलमेट नहीं लगाए थे।
-----------------
विधवा के खाते से 45 हजार गायब
अतर्रा। विधवा के खाते से शातिरों ने 45 हजार रुपये निकाल लिए। कस्बे के दामूगंज निवासी सुज्जल बेवा चतुर्भुज चौक बाजार में चूने की दुकान लगाकर परिवार चलाती है। बताया कि उसके बैंक खाते में 45 हजार रुपये जमा थे। बृहस्पतिवार को वह खाते में एंट्री कराने पहुंची तो महज 100 रुपये मिले। एसबीआई कृषि विकास शाखा प्रबंधक महेंद्र कुमार ने कहा कि महिला की पूरी मदद की जाएगी।