{"_id":"5724f89f4f1c1b5c0ca922fd","slug":"sp-leaders-and-relief-packages-distributed-solar-lamps","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेताओं ने बांटे सोलर लैंप और राहत पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेताओं ने बांटे सोलर लैंप और राहत पैकेट
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बबेरू में सोलर लैंप बांटते विधायक विशंभर सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/बबेरू। सपा नेताओं ने सरकार की तरफ से दिए जा रहे राहत राशन पैकेट और सोलर लाइट का गांव-गांव में बांटने का सिलसिला जारी है। सरकारी योजना की सामग्री सपा नेता खुद बांट रहे हैं। शनिवार को बबेरू में विधायक विशंभर सिंह यादव और तिंदवारी क्षेत्र में प्रत्याशी दीपा सिंह गौर तथा बड़ोखर ब्लाक में प्रत्याशी कमल सिंह मौर्य ने पैकेट और सोलर लाइट बांटे। मार्ग निर्माण का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
बबेरू में विधायक विशंभर सिंह यादव ने 24 सोलर लालटेन गरीबों को बांटी। कहा कि गांव-गांव जाकर वह राहत सामग्री पैकेट बांट रहे हैं। विधायक ने पानी के टैंकर भी रवाना किए। चेतावनी दी कि जो कोटेदार या अधिकारी व कर्मचारी इसमें लापरवाही करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बबेरू ग्रामीण प्रधान केशव प्रजापति के टैंकरों की शुरूआत की। इस मौके पर पूर्व प्रधान राहिद खां, रणवीर सिंह राणा, नीरज यादव, सचिव भवानी सिंह, गजराज, चंद्रराज, भैरो प्रसाद, अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे। बीडीओ धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
उधर, तिंदवारी क्षेत्र के कुकुवाखास गांव में सिद्ध बाबा तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए शिलान्यास जिला पंचायत सदस्य और सपा प्रत्याशी दीपा सिंह गौर ने किया। उन्होंने खप्टिहा गांव में सूखा राहत राशन पैकेट भी बांटे। जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर सहित प्रहलाद यादव, छात्र नेता शिव प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, चुनकावन शुक्ला आदि शामिल रहे।
उधर, बड़ोखर ब्लाक में सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी और प्रत्याशी कमल सिंह मौर्य ने 59 गांवों के 223 मजदूरों को सोलर लालटेन बांटी। अछरौड़ गांव में अग्निपीड़ितों को एक-एक हजार रुपये के चेक सौंपे। कहा कि सरकार ने पीड़ितों और गरीबों के लिए खजाना खोल दिया है।