फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP government in broad daylight robbery

सपा सरकार में दिनदहाड़े डकैती : साध्वी

Mon, 12 Sep 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 12 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
SP government in broad daylight robbery
बेंदाघाट में कार्यकर्ता सम्मेलन मंच पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बेंदाघाट। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पहले डकैती रात में पड़ती थी, सपा सरकार में दिनदहाड़े पड़ रही है। प्रदेश में गुंडों, माफिया और अपराधियों की सरकार है। मायावती लखनऊ में तभी रहती हैं, जब सत्ता में होती हैं। सत्ता से बाहर होते ही दिल्ली भाग जाती हैं। कहा कि बुंदेलखंड में इन दिनों सियासी तवा तप रहा है। जनता अच्छी तरह जानती है कि खरी रोटी सेेंकने के लिए उसे पलटना जरूरी है।

सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में आईं साध्वी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों की आई भीड़ देखकर विश्वास हो गया है कि बारी-बारी से यूपी को लूटने वाली सपा और बसपा को जनता ने सबक सिखाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस तो चौथे नंबर के लिए संघर्ष कर रही है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। बुंदेलखंड वीरों और वीरांगनाओं की भूमि है। यहां जो संकल्प लिया जाता है, उसमें राजा रामचंद्र का आशीर्वाद मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजक रामकरन सिंह बच्चन को सराहा। मंच पर उनका स्वागत जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य बालमुकुंद शुक्ल, राजेश द्विवेदी, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, अशोक त्रिपाठी जीतू, बलराम सिंह कछवाह ने किया।


अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र पांडेय और संचालन आनंद स्वरूप द्विवेदी ने किया। दुग्ध संघ की पूर्व चेयरमैन शीला सिंह, राजनारायण द्विवेदी, विशंभर सिंह लालू, माता बदल प्रजापति, डॉ. बीडी प्रजापति, महेंद्र प्रताप सिंह, धर्मपाल निषाद, रामकुमार निषाद, अजय सिंह पटेल, सुखदेव प्रसाद, मीना भारती, शिवशरन सिंह पप्पू आदि शामिल रहे। मेजबान रामकरन सिंह बच्चन ने सभी का आभार जताया। केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता डॉ. शीतल प्रसाद त्रिपाठी के घर गईं और उनके पुत्र की मृत्यु पर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed