फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP and BSP for president in

अध्यक्ष के लिए सपा और बसपा में मुकाबला

Mon, 04 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 04 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
SP and BSP for president in

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अब सपा और

विज्ञापन
बसपा का सीधा मुकाबला होगा। सबसे चर्चित और दूसरों के लिए चुनौती बनी सरिता द्विवेदी ने नाम वापस ले लिया।

बसपा समर्थित एक अन्य सदस्य भी बैकफुट पर आ गईं। अब चुनाव मैदान में सपा की घोषित और बसपा की अघोषित प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा। मतदान सात जनवरी को होगा।

सोमवार को सुबह से कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन वापस लेने की गहमा-गहमी शुरू हो गई। तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। नाम वापसी का अंतिम समय तीन बजे तक था।

दोपहर बाद 2:35 बजे सरिता द्विवेदी के प्रस्तावक जिला पंचायत सदस्य राजभवन उपाध्याय कलेक्ट्रेट आए और उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम डीएस पांडेय को नाम वापसी का आवेदन सौंपा।

औपचारिकता पूरी करने के बाद सरिता द्विवेदी के नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। इस अवसर पर भाजपा नेता और जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह भी उपस्थित थे।

नाम वापसी समय के मात्र पांच मिनट पूर्व 2:55 बजे बसपा की जिला पंचायत सदस्य विनीतिका द्विवेदी ने भी उप निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के समक्ष पेश होकर अपना नाम वापस ले लिया।

दो नाम वापस हो जाने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए सपा की निर्मला सिंह और बसपा की कैलशिया के बीच चुनावी जंग होगी।

कैलशिया वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा की पत्नी हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में सपा, बसपा और भाजपा आदि दलों के नेता और कार्यकर्ता आखिरी समय तक आखिरी समय तक मंडराते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed