{"_id":"689642a36ba5a556080c9c17","slug":"son-killed-his-old-father-with-knife-and-axe-banda-news-c-212-1-bnd1006-131405-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बेटे ने वृद्ध पिता को चाकू और फरसे से मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बेटे ने वृद्ध पिता को चाकू और फरसे से मार डाला
विज्ञापन
घटना के बाद खुला घर का दरवाजा।
- फोटो : संवाद
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव में शुक्रवार शाम को बेटे ने वृद्ध पिता के सीने और पीठ में चाकू और फरसे से वारकर कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
देहात कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे के मुताबिक कुलकुम्हारी गांव निवासी नंदलाल कुशवाहा (60) शुक्रवार की शाम को अपने घर में था। इसी दौरान उसका बड़ा बेटा गोरेलाल घर पहुंचा। दोनो के बीच घरेलू बातों को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान गोरेलाल ने घर में रखा चाकू हाथ में उठाया और हाथ के नीचे वार कर दिया। चाकू लगने से वृद्ध लहूलुहान हो गया। बाद में पुत्र ने पिता की पीठ पर फरसे से वार कर दिया। घटना के बार आरोपी मौके से भाग निकला।
पड़ोसियों ने देखा तो घर के अंदर पहुंचे और खेत में धान की बेड़ रोपने गए परिजनों को बुलाया। घायल हालत में वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। कोतवाल के मुताबिक हत्यारोपी गोरेलाल नशे का आदी है। पिता और पुत्र के बीच घरेलू मामलों को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान बेटे ने चाकू और फरसे से वार कर वृद्ध पिता की हत्या कर दी। एसओ ने कहा कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।