फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Son is in Pakistan jail, family is desperate

Banda News: पाकिस्तान की जेल में बंद है बेटा, परिजन हताश

Thu, 20 Mar 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Son is in Pakistan jail, family is desperate
बेटे जितेंद्र को लेकर चिंतित बैठे पिता संजय व मां रानी तथा अन्य परिजन।- - फोटो : बेटे जितेंद्र को लेकर चिंतित बैठे पिता संजय व मां रानी तथा अन्य परिजन।-
तिंदवारी । जसईपुर गांव निवासी युवक तीन वर्ष से पाकिस्तान की जेल में बंद है। परिजनों का कहना है कि पहले फोन पर बात हो जाती थी, लेकिन छह माह से उसकी आवाज नहीं सुन पाए। अनहोनी की आशंका से मां बिलख रही है। सरकार और अधिकारियों से गुहार लगाकर परिजन थक गए, अभी तक रिहाई की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव निवासी जितेंद्र (22) पुत्र संजय वर्मा जुलाई 2022 को पोरबंदर बंदरगाह में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान वह पाकिस्तान की सीमा में चला गया और पाकिस्तानी सेना ने उसे गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया। पिता व मां रानी ने बेटे की रिहाई की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रज्जन सिंह ने बताया कि परिवार बहुत गरीब है।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक पहले जब फोन पर बात होती थी तो कई बार बेटे ने कहा कि पाकिस्तान जेल के अधिकारी उसके साथ मारपीट करते हैं। कई-कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता है। परिजनों ने केंद्र और प्रदेश सरकार से बेटे की रिहाई कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed