फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Son and daughter-in-law cheated and embezzled Rs 12 lakh from retired Diwan.

Banda News: रिटायर्ड दीवान से बेटा-बहू ने धोखाधड़ी कर 12 लाख हड़पे

Fri, 17 Nov 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Son and daughter-in-law cheated and embezzled Rs 12 lakh from retired Diwan.
बांदा। रिटायर्ड दीवान से उसके बेटा-बहू व उसके रिश्तेदार ने 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। दीवान ने कोतवाली नगर में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब बाग निवासी रिटायर्ड दीवान कुम्ताहर अली ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह कुछ दिन बेटा-बहू के साथ रहने के लिए बेटे अकबर अली व बहू रजिया सुल्ताना के आवास सेढ़ू तलैया रब्बानियां नगर आया था। रिटायर्ड दीवान ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी के लिए 10 लाख रुपये पंजाब नेशनल बैंक में जमा किए थे। जबकि दो लाख रुपये प्रधान डाकघर में जमा किए थे।
विज्ञापन

उसके पुत्र अकबर ने पत्नी रजिया और उसके भाई माजिद निवासी महोबा ने षडयंत्र करके धोखाधड़ी से पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक ले लिए और अपने एकाउंट में जमा कर लिए। पोस्टआफिस में जमा दो लाख रुपया भी निकलवाकर अपने एकाउंट में जमा कर लिए। अब उसकी पुत्री की शादी तय हो गई है। जब उसने अपने बेटा बहू से रुपये मांगे तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता कर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी बेटा-बहू समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed