{"_id":"575863a44f1c1bcf389c5413","slug":"so-and-sp-leader-caught-in-the-prisoner-s-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी की आत्महत्या में एसओ और सपा नेता फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी की आत्महत्या में एसओ और सपा नेता फंसे
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
मृतक बंदी का शव रखकर चौराहे पर जाम लगाए परिजन और समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जेल में आत्महत्या करने वाले बंदी राधेश्याम के शव को लेकर परिजनों व समर्थकों ने पोस्टमार्टम के बाद यहां महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगा दिया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चिल्ला थानाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक और सपा नेता अशोक सिंह गौर समेत नौ लोगों के विरुद्ध धारा 147, 306 और 120बी की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
अन्य नामजद किए गए आरोपियों में तीन सगे भाई बासदेव सिंह, सुखदेव सिंह और सुधर सिंह पुत्रगण श्याम सिंह और गुरु प्रसाद तिवारी, गोविंद त्रिपाठी पुत्र छेदीलाल, गनेशा पुत्र गजराज सिंह और पीरू पुत्र चंद्रशेखर शामिल हैं। यह सभी मृतक के गांव पिपरहरी के रहने वाले हैं। एसपी ने परिजनों को यह भी आश्वासन दिया है कि जांच चिल्ला थाने के अलावा किसी अन्य थाने की पुलिस से कराई जाएगी।
विज्ञापन
जाम स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव सहित क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार व यशवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह, महिला थानाध्यक्ष रीता सिंह सहित कई चौकियों के प्रभारी और फोर्स तैनात रहा। जाम लगाने वालों की अगुवाई पिपरहरी के पूर्व प्रधान व बसपा नेता हरिकरन सिंह कर रहे थे। मृतक की मां, बहन और अन्य परिजन तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन