{"_id":"6a89e97aa04bef509d042b13","slug":"dispute-destroys-family-husband-slaps-wife-for-not-cooking-she-embraces-death-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद ने उजाड़ा परिवार: खाना न बनाने पर पति ने मारा थप्पड़, पत्नी ने मौत को गले लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद ने उजाड़ा परिवार: खाना न बनाने पर पति ने मारा थप्पड़, पत्नी ने मौत को गले लगाया
Sat, 22 Aug 2026 11:57 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद में पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज पत्नी ने जहर खा लिया, उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खुर्द निवासी तोताराम ने बताया कि उनकी पत्नी शिवपति (38) ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे घर में जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
वह काम से गांव में गया था। लौटकर आया तो पत्नी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। पति ने बताया कि सुबह खाना बनाने को लेकर उनका आपसी विवाद हो गया था। आपसी कहासुनी में उसने पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया था। इससे नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। उधर, मायके पक्ष डिंगवाही से आए शिवपति के भाई ओमप्रकाश ने कोई आरोप नहीं लगाया है। बताया कि महिला के दो पुत्र हैं। पति खेतिहर मजदूर हैं। तीन बीघा जमीन है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद के चलते घटना हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन