फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Smugglers hit SOG's car, in-charge injured

Banda News: तस्करों ने एसओजी की कार में मारी टक्कर, प्रभारी चोटिल

Tue, 09 Apr 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Smugglers hit SOG's car, in-charge injured
बांदा। चेकिंग के दौरान एसओजी की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने वाले अंतरराज्जीय चार गांजा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। हादसे में एसओजी प्रभारी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने तस्करों के पास से 10 लाख रुपये का सूखा गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन

एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि थाना अतर्रा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम रविवार को भ्रमण पर थी। इसी दौरान दो कारों से चार तस्कर मध्य प्रदेश से गांजा लेकर नरैनी से अतर्रा की ओर आ रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम ने पल्टू का पुरवा अंश पचोखर के पास घेराबंदी की। नरैनी की ओर से आती दो कारों में सवार व्यक्तियों ने एसओजी टीम को जान से मारने की नियत से सरकारी वाहन में टक्कर मार दी गई। इससे एसओजी प्रभारी अनिल कुमार साहू, कांस्टेबल चालक प्रतीक चोटिल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों कारों से 60 किलो सूखा गांजा तथा गांजे की बिक्री से प्राप्त 69 हजार रुपये बरामद किए। तस्करों में अतर्रा के राजनगर का अरुण कुमार शिवहरे, सतना के गढ़ीटोला का यश, अतरौला मझौली सीधी मध्य प्रदेश का ओमकार शुक्ला, सतना मध्य प्रदेश के भंवर सिंघपुर गांव का विक्रांत हैं। गिरोह का मुख्य सरगना विक्रांत सिंह है। ये मध्य प्रदेश से गांजा लाकर बांदा व आसपास के जनपदों में बेचते थे। घटना में प्रयुक्त दोनों कारों को सीज कर दिया गया। गिरफ्तारी में अतर्रा कोतवाल पंकज कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अनिल कुमार साहू, चौकी प्रभारी अतर्रा कृष्ण देव त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि रविवार की रात कालिंजर थाना पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार वहां से गुजरा। पुलिस ने तलाशी में उसके पास 325 ग्राम चरस बरामद की है। इसकी कीमत लगभग 23 लाख रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार तस्कर सतना के नागौद थाना क्षेत्र के पिथौराबाद निवासी सिद्धू चौधरी ने बताया कि वह असम से चरस लाकर बांदा, सतना और आसपास के जिलों में बेचता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed