फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six mud houses collapsed in the rain; a seven-year-old boy died after being buried under the debris.

Banda News: बारिश में छह कच्चे मकान ढहे, मलबे में दबकर सात वर्षीय बालक की मौत

Tue, 01 Sep 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 01 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Six mud houses collapsed in the rain; a seven-year-old boy died after being buried under the debris.
फोटो-10- गांव अमराइया में बारिश से गिरे का मलबा हटाता परिवार का सदस्य। संवाद
बांदा/तिंदवारी। जिले में लगातार हो रही बारिश कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। अलग-अलग क्षेत्रों में छह कच्चे मकान ढह गए।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के अरवारी गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। तिंदवारी और पैलानी क्षेत्र में भी कई मकान गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।

मरका थाना क्षेत्र के अरवारी गांव निवासी शिवकरन ने बताया कि उनका पौत्र हिमांशु (7) सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर के बरामदे में बिल्ली के साथ खेल रहा था। बारिश की सीलन के कारण कच्ची दीवार अचानक गिर गई। हिमांशु और बिल्ली मलबे में दब गए। परिजन ने बालक को मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हिमांशु के पिता संजय प्रजापति सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में उसकी मां रेखा हैं। वह दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। मरका थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि दीवार गिरने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसौडा के मजरा बरेठी असकरण में सोमवार रात बारिश की सीलन के चलते कच्चा मकान ढह गया। हादसे के समय महिला घर के बाहर थी। मकान गिरने से गृहस्थी का अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। परसौडा के मजरा अमरइया में मंगलवार सुबह मनीष कुमार के कच्चे मकान की दीवार भी बारिश के कारण गिर गई।
मलबे में घर में खड़ी स्कूटी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा नेता देवेश कुमार मोनू ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल अरविंद कुमार को इसकी जानकारी दी गई है।
इसी तरह तेरही माफी गांव में भी लगातार बारिश के कारण अर्पित श्रीवास्तव और अमित श्रीवास्तव का खपरैल सोमवार को ढह गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता और आवास की सुविधा देने की मांग की है। घटना की सूचना लेखपाल अरुण कुमार को दी गई है।
--
पैलानी में भी कई मकान धराशायी
पैलानी तहसील के खप्टिहा कलां में बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई रिहायशी कच्चे मकान गिर गए। विजय पाल धुरिया का मकान बीती रात ढह गया। इससे पहले कल्लू सविता, महेंद्र पुत्र चुन्नू, शिवकुमार, राजकरन और कोदू यादव के रिहायशी मकान भी गिर चुके हैं।
एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मकान गिरने से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता दी जा रही है। अब तक तीन गिरे मकानों के पीड़ितों के खातों में चार-चार हजार रुपये भेजे गए हैं।
लेखपाल लगातार सर्वे कर रहे हैं। सर्वे के बाद पात्र परिवारों के खातों में सहायता राशि भेजी जा रही है। तहसीलदार महेंद्र गुप्ता ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों को बारिश से गिरे रिहायशी मकानों का तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।

---

फोटो-10- गांव अमराइया में बारिश से गिरे का मलबा हटाता परिवार का सदस्य। संवाद

फोटो-10- गांव अमराइया में बारिश से गिरे का मलबा हटाता परिवार का सदस्य। संवाद

फोटो-10- गांव अमराइया में बारिश से गिरे का मलबा हटाता परिवार का सदस्य। संवाद

फोटो-10- गांव अमराइया में बारिश से गिरे का मलबा हटाता परिवार का सदस्य। संवाद

फोटो-10- गांव अमराइया में बारिश से गिरे का मलबा हटाता परिवार का सदस्य। संवाद

फोटो-10- गांव अमराइया में बारिश से गिरे का मलबा हटाता परिवार का सदस्य। संवाद

फोटो-10- गांव अमराइया में बारिश से गिरे का मलबा हटाता परिवार का सदस्य। संवाद

फोटो-10- गांव अमराइया में बारिश से गिरे का मलबा हटाता परिवार का सदस्य। संवाद

फोटो-10- गांव अमराइया में बारिश से गिरे का मलबा हटाता परिवार का सदस्य। संवाद

फोटो-10- गांव अमराइया में बारिश से गिरे का मलबा हटाता परिवार का सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed