फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six including father and son trapped in kidnapping and rape

अपहरण और दुष्कर्म में पिता-पुत्र समेत छह फंसे

Wed, 18 May 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Six including father and son trapped in kidnapping and rape
बांदा। सऊदी अरब कमाने गए व्यक्ति की पत्नी से दुष्कर्म और अपहरण के आरोप की पुलिस ने अदालत के आदेश पर छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें पिता और दो पुत्र सहित एक मैरिज हॉल के मालिक और उसके भाई व अन्य पर आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार (जिला परिषद क्षेत्र) निवासी ने अदालत में दी अर्जी में कहा था कि वह सऊदी अरब कमाने गया था। इसी बीच उसके घर अक्सर आने वाले दूर के रिश्तेदार ने उसकी पत्नी को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। पत्नी ने फोन पर इसकी जानकारी दी थी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। आरोपी पत्नी और उसके बच्चों को मारने की धमकी देते रहे।
विज्ञापन

बताया कि वह 13 मार्च को भारत लौटा तो उसकी पत्नी घर से नदारद थी। बच्चे मुंबई में उसकी साली के घर मिले। आरोप लगाया कि अजीज उल्ला नाम का व्यक्ति उसकी पत्नी को ले जाने के साथ ही घर का सामान भी उठा ले गया है। न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में राहत अली और उसके भाई आसिफ अली तथा पिता आशिक अली (सेठ का बाड़ा), शाहिद अली व अरशद अली (जिला परिषद रोड) और अजीज उल्ला (सेठ का बाड़ा) के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म आदि में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed