फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SIT may come again for investigation

Banda News: जांच के लिए फिर आ सकती है एसआईटी

Mon, 24 Apr 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
SIT may come again for investigation
बांदा। माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या में शामिल शूटर लवलेश तिवारी मामले में एसआईटी एक बार और यहां पूछताछ के लिए आ सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लवलेश की करतूत के बारे में परिजनों से फिर पूछताछ हो सकती है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही।
विज्ञापन

प्रयागराज में अस्पताल के बाहर माफिया अतीक अहमद और अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले शहर के क्योटरा निवासी लवलेश तिवारी समेत हमीरपुर का सनी सिंह और कासगंज का अरुण मौर्य को लेकर एसआईटी जांच कर रही है। प्रयागराज स्थित होटल में ठहरने और घटना को अंजाम देने से लेकर तीनों की पूरी जन्म कुंडली खंगाली जा रही है। हाल ही में एसआईटी ने यहां आकर लवलेश को लेकर जांच-पड़ताल की थी। परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की थी। माना जा रहा है कि फिर एसआईटी यहां कुछ बिंदुओं को लेकर यहां जांच को आ सकती है। हालांकि पुलिस अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जांच एसआईटी कर रही है। कब आएगी और कब जाएगी? यह वही बता सकेंगे।
विज्ञापन


इनसेट..
अपनी पोस्टों से चर्चा में रहा लवलेश बांदा। क्योटरा स्थित मामूली घराने में पले-बढ़े लवलेश तिवारी की चर्चाएं थम नहीं रही हैं। सोशल मीडिया में अब तक पोस्ट की गईं उसकी तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हैं। लॉरेंस बिश्नोई को भाई लिखने वाली पोस्ट की चर्चा गर्माई रही तो उसकी दूसरी पोस्ट केन नदी में बैठकर फोटो खिंचवाने वाली पोस्ट चर्चा में है। स्थानीय पुलिस उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed