फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sir! After the smart meter was installed the bill increased six times

Banda News: साहब! स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़ गया छह गुना बिल

Thu, 17 Jul 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sir! After the smart meter was installed the bill increased six times
अतर्रा पावर हाउस परिसर में कैंप में मौजूद उपभोक्ता व अधिकारी। - फोटो : संवाद
बांदा। बिजली विभाग के मेगा कैंप में गुरुवार को बारिश के बीच फरियादियों की भीड़ उमड़ी। किसी ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद छह गुना तो किसी ने बताया कि दोगुना से ज्यादा बिजली बिल आया है। शहर के पीलीकोठी उप केंद्र, बबेरू के ब्लाॅक सभागार और अतर्रा उप केंद्र में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज की। करीब 157 आवेदन आए। इनमें ज्यादातर स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिल आने और बिना रीडिंग के मनमाना बिल भेजने की शिकायतें रहीं। मौके पर 270 शिकायतों का निस्तारण होने से महीनों से चक्कर लगा रहे उपभोक्ताओं के चेहरों पर खुशी दिखी।
विज्ञापन


पीलीकोठी उप केंद्र में सुबह 10 बजे से कैंप लगाया गया। अधीक्षण अभियंता नंदलाल और अधिशासी अभियंता राजीव रंजन के साथ सभी एसडीओ और जेई मौजूद रहे। यहां 32 शिकायतें आईं। एसई ने करीब 20 शिकायतों का निपटारा कराया। बाकी शिकायतों को सप्ताह भर के अंदर निस्तारित कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उधर, बबेरू ब्लॉक सभागार में तमाम उपभोक्ता निराश होकर लौटे। ज्यादा बारिश के चलते देहात क्षेत्र से लोग नहीं आए। अधिशाषी अभियंता अमित कुमार पाल, एसडीओ एजाज रसूल, ज्ञानेंद्र कुमार एसडीओ पैलानी, महेंद्र कुमार एसडीओ बांदा, राजन मीटर एसडीओ, जेई बबेरू शैलेंद्र ने 40 शिकायतों में से 25 का मौके पर निपटाराया कराया। अतर्रा में बदौसा रोड स्थित पावर हाउस परिसर में बिल सुधार मेगा कैंप लगा। 85 उपभोक्ताओं ने बिल, मीटर और अन्य समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र सौंपे। 60 का मौके पर निपटारा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 यूनिट की खपत, बिल आया 17 हजार
बांदा। शहर के पीली कोठी सब स्टेशन में लगाए गए मेगा कैंप में बिलिंग और रीडिंग में अंधेरगर्दी की शिकायतों की भरमार रही। गोयरा मुगली गांव के उपभोक्ता मो. लुकमान ने बताया कि पिता महबूब के नाम से घर में कनेक्शन है। औसतन 150 यूनिट की रीडिंग (खपत) का बिल आता रहा है। अबकी एकमुश्त 15 हजार का बिल भेजा गया है। उधर, शहर के सेढ़ू तलैय्या की 75 वर्षीय हीरा बाई ने कैंप में जमकर भड़ास निकाली । कहा कि स्मार्ट मीटर में बहुत ज्यादा बिल आ रहा है। वह कहां से अदा करे? उनकी गैर मौजूदगी में चुपचाप आकर नया मीटर ठोंककर चले गए। मरही माता नूनिया मोहाल की ऊषा ने कैंप में बताया कि आधार कार्ड का अड़ंगा लगाकर कनेक्शन नहीं दिया जा रहा। महीना भर से भटक रही हैं।



एक माह का 6200 का बिल थमा गया रीडर



उपभोक्ता विजयी यादव ने बताया कि खराब मीटर खराब होने पर एक महीने का 6200 रुपये का बिल आ गया है। मीटर बदलने के बाद भी बढ़े बिल को अभी तक ठीक नहीं किया गया।


घरेलू कनेक्शन का आया 1.80 लाख बिल

बबेरू कस्बे की मंजू सोनी ने एक्सईएन को अपनी पीड़ा बताई। कहा कि मनमानी बिल भेजा जा रहा है। घरेलू कनेक्शन है, फिर भी दो साल का 1.80 लाख रुपये का बिल दे दिया गया है। बबेरू कस्बे के ही राहुल तिवारी ने बताया कि तीन महीने का 5546 रुपया जमा किया। अब जुलाई में 7700 रुपये का बिल आया है। इसे ठीक कराने कराने आए हैं।




बिना मीटर रीडिंग 45 हजार आया बिल



अतर्रा कस्बे के लाल थोक निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनका घरेलू कनेक्शन है और हर माह 500 से 600 रुपये तक बिल आता है। जून में मीटर रीडिंग न होने के चलते हाल ही में 45 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। वे कई दिनों से विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिला। अतर्रा कस्बे के ही लखन कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय वृद्ध बासुदेव चौरसिया ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनका बिल छह गुना बढ़ गया है। पहले 600 आता था, अब 3600 तक पहुंच गया है। घर में केवल दो कमरे हैं।



ग्राम भुसासी की कुसुमकली व पति विजय कुमार ने शिकायत दी कि उनका मीटर तो बदल दिया गया, लेकिन चार महीनों से बिल ही नहीं निकला है, जिससे वे समय पर भुगतान नहीं कर पा रहे है।


वर्जन-

-मेगा कैंप में बारिश की वजह से शिकायतें कम आई हैं। अभी दो दिन और कैंप लगाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इस शिविर का लाभ उठाएं। उनकी समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण कराया जाएगा। -नंदलाल, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed