फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Silence in the village, police deployed in and around the river

Banda News: गांव में सन्नाटा, नदी व आसपास तैनात रही पुलिस

Fri, 01 Sep 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 01 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Silence in the village, police deployed in and around the river
खप्टिहा कलां। गुरगवां गांव में रक्षाबंधन की खुशियों पर छाया मातम दूसरे दिन भी रहा। गलियों में सन्नाटा था। किसी के चेहरे पर त्योहार की खुशी नहीं थी, सभी हादसे के गम में डूबे थे। दुखी परिजनों के घर पर तो खाना ही नहीं बना, गांव के पड़ोसी खाना लेकर पहुंचे भी तो किसी ने उसे हलक से नहीं उतारा। प्रशासन ने घटना के चलते गांव में पुलिस को तैनात कर दिया, जो नदी और आसपास निगरानी करती रही।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के गुरगवां गांव मे बुधवार को कजलिया विसर्जन के दौरान नदी में पैर फिसल जाने की वजह से एक युवती समेत पांच की केन नदी में डूबने से मौत हो गई थी। सुबह हुए हादसे के फौरन बाद युवती राखी, सूर्यांश, विजयलक्ष्मी, पुष्पेंद्र को तो नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उनकी अस्पताल पहुंचने तक मौत हो गई। पांचवे बच्चे विवेक उर्फ तन्नू का भी कुछ देर बाद शव मिल गया था।
विज्ञापन

आज यहां राखी का पर्व भी खामोशी से बीता। हर आंखों में आंसू और चेहरों पर उदासी थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी मातम पसरे गांव में दुखी परिवारों को ढांढस बंधाते रहे। दूसरे दिन अहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई। पैलानी थाने की पुलिस नदी व गांव में दुखी परिवारों के घरों के आसपास तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हादसे के बाद गुरुवार को नदी को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। एसडीएम पैलानी शशि भूषण मिश्र व सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि गांव फोर्स तैनात है। जागरूक करते हुए ग्रामीणों से कहा गया है कि वे नदी किनारे न जाएं। खासकर बच्चों को नदी के पास जाने से भी रोकें।


घटना में मृत राखी अपने तीन भाइयों में अकेली थी। उसकी खरीदी गईं राखी देख भाई बहादुर, कमलेश और अखिलेश के आंसू नहीं थम रहे थे। वहीं दिव्यांशी और प्रियांशी अपने इकलौते भाई सूर्यांश को याद कर बिलख पड़ती। सूर्यांश के लिए दोनों ने सुंदर राखी भी खरीदी थी। पांच बहनों में विजयलक्ष्मी दूसरे नंबर की बहन थी। उसे याद कर उसकी बड़ी बहन पार्वती औद छोटी शारदा, नीतू, छोटी का रो-रोकर बुरा हाल है। यही हाल पुष्पेंद्र की इकलौती बहन शिवानी और विवेक उर्फ तनु के भाई राजेंद्र व बहन पिंकी व शालिनी का है। बच्चों को इस तरह बिलखता देख बड़े भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed