{"_id":"ec765a1e7a8e7fba932bba349203d705","slug":"signature-campaign-on-tb-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी दिवस पर हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी दिवस पर हस्ताक्षर अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व टीबी दिवस पर मंगलवार को रेलवे स्टेशन में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशन (पीएसआई) ने जन जागरूकता के लिए बैनर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। लोगों को टीबी से बचाव और लक्षण आदि की जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन
बैनर में स्टेशन प्रबंधक एमसी पटेल सहित बड़ी संख्या में यात्रियों ने हस्ताक्षर किए। योजना जिला समन्वयक शशि कुमार पांडेय ने बताया कि बांदा टीबी यूनिट बांदा और बबेरू में अक्षय परियोजना चला रही है। इसी के तहत पीएसआई कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को टीबी के बारे में जरूरी जानकारियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
टीबी लक्षण वालों के बलगम की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा कि दो हफ्ते या उससे ज्यादा खांसी आना, खांसी के साथ बलगम में खून, सीने में दर्द, बुखार, वजन घटना और भूख कम लगना टीबी के लक्षण हैं।
विज्ञापन
उधर कैथोलिक हेल्थ एसोसिएशन आफ इंडिया (चाई) ने भी महुआ ब्लाक के शेरपुर (गिरवां) विंध्यवासिनी जूनियर हाईस्कूल में शिविर लगाकर ग्रामीणों को टीबी के प्रति सावधान किया। जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र ने भी शिविर में भागीदारी की। जिला क्षय रोग अधिकारी डा.एमसी पाल ने टीबी के लक्षण, बचाव, जांच व उपचार की जानकारी दी।
अक्षय परियोजना जिला समन्वयक रामकिशोर त्रिपाठी ने संचालित कार्यक्रमों के बारे में बताया। समाजसेवी व जिला टीबी फोरम सदस्य बाबूलाल गुप्ता, सुपरवाइजर हरदेव प्रसाद विश्वकर्मा व गनेश प्रसाद ने डाट्स प्रोवाइडर की भूमिका बताई। प्रधानाचार्य वीएन सिंह, जावेद हाशमी और आरके गुप्ता आदि मौजूद रहे।