{"_id":"6748b4938b4f2e26230304de","slug":"sick-woman-dies-in-her-maternal-home-husband-accuses-her-of-murder-banda-news-c-212-1-sknp1006-118716-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बीमार महिला की मायके में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बीमार महिला की मायके में माैत
विज्ञापन
बांदा। मायके में रह रही बीमार महिला की मौत हो गई। पति ने मायके पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, मायके पक्ष से भाई ने बताया कि ससुरालियों ने इलाज तो कराया नहीं अब हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी भोलिया (25) 15 दिन पहले अपने मायके बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव आई थी। वह बीमार चल रही थी। बुधवार की देर शाम उसकी घर में ही मौत हो गई।
भाई बब्बू ने बताया कि भोलिया कई दिन से बीमार चल रही थी। उसके पेट में दर्द रहता था। मां कैलसिया 15 दिन पहले उसे ससुराल से मायके में लेकर आई थी।
नौगांव में उसका इलाज भी कराया गया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ था। इस पर उसके पति राहुल को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया। बब्बू ने बताया कि उसकी बहन का इलाज नहीं कराया गया, अब पति उन पर हत्या का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
मृतका के दो बेटियां हैं। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि युवती की बीमारी के चलते मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।