फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shutdown was taken to lay the cable, there was no electricity for eight hours

Banda News: केबल डालने को लिया शटडाउन, आठ घंटे नहीं आई बिजली

Fri, 12 Jul 2024 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Shutdown was taken to lay the cable, there was no electricity for eight hours
बांदा। शहर में उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को आठ-आठ घंटे की बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ा। पीलीकोठी से जुड़े महेश्वरी देवी फीडर में केबल डालने के नाम पर पूरे दिन बिजली नहीं आई और लोग गर्मी में परेशान रहे। वहीं बाबूलाल चौराहे के पास एचटीलाइन का तार टूटने से तीन घंटे में कर्मचारी उसे दुरुस्त कराने पहुंचे। रात में भी कई मोहल्लों में एक फेस गायब होने लोग चैन की नींद नहीं सो सके।
विज्ञापन

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बुधार की रात मढियानाका मोहल्ले में करीब नौ बजे एक फेस चला गया। करीब तीन बजे वहां लाइट आई। इसी तरह कालूकुआं में नौ बजे से 11 बजे तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। पीलीकोठी से जुड़े महेश्वरी देवी फीडर में शटडाउन होने से दस बजे से एक बजे तक कई मोहल्ले के लोग अंधेरे में रहे। बाद में पता चला कि पीलीकोठी पावर हाउस में इनकमिंग फर्स्ट का फ्यूज उड़ गया है।
विज्ञापन

किरन कालेज चौराहा, स्टेशन रोड जरैली कोठी, दूरदर्शन कालोनी, शुकुल कुआं, शांति नगर में भी बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की नींद उड़ाई। दिन में भूरागढ़ फीडर में कमी होने से दोपहर 12 बजे लाइट कटी तो किरन कॉलेज चौराहा, क्योटरा व कटरा में दो घंटे तक बिजली कटी रही। जवाहर नगर मोहल्ले में दोपहर दो बजे तार जलने से लाइट गई तो तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। शिवनायक का पुरवा में भी पूरे दिन लोग बिजली को तरसते रहे। अमर टाकीज तिराहे के पास दोपहर तीन बजे एचटी लाइन का तार टूट गया। इससे पीलीकोठी से शटडाउन लिया गया। शाम करीब सात बजे बिजली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed