{"_id":"584c472a4f1c1be35944ba40","slug":"shown-own-race-kabaddi-amazing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में दिखाया दम, कबड्डी में कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में दिखाया दम, कबड्डी में कमाल
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी खेलतीं बड़ोखर और महुआ क्षेत्र की बालिकाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपदीय मिनी बाल क्रीड़ा में दूसरे दिन प्रतिभागी बच्चों पर सूर्यदेव मेहरबान रहे। खिली धूप में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। पहले दिन तो आयोजकों ने इन्हें कड़ाके की ठंड और कोहरे में ठिठुरा दिया था। दूसरे दिन दौड़, कबड्डी, खो-खो आदि के मुकाबले हुए।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दूसरे दिन शनिवार को बच्चों को काफी राहत मिली। खिली धूप से उन्हें ठिठुरना नहीं पड़ा। सांसद भैरो प्रसाद ने खेलों की शुरुआत कराई। 100 मीटर प्राथमिक बालक/बालिका दौड़ में बिसंडा के सत्येंद्र और कमासिन की लीलावती अव्वल रहे। जूनियर बालक/बालिका में बिसंडा के पवन कुमार और बड़ोखर की मोहनी ने पहला स्थान पाया। जूनियर बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में तिंदवारी व बिसंडा के चुनकावन व जीतू जीते।
विज्ञापन
गोला फेंक में महुआ क्षेत्र के राहुल अव्वल और जसपुरा के जय सिंह दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में तिंदवारी के ज्ञानू और नरैनी की रोशनी प्रथम व द्वितीय रहीं। गोला फेंक में बबेरू की प्रियंका और तिंदवारी की पूजा को पहला व दूसरा स्थान मिला। प्राथमिक बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में बिसंडा के सनी गौतम और नरैनी के दिनकर प्रथम व द्वितीय रहे। कबड्डी बड़ोखर ब्लाक ने जीती। नरैनी उप विजेता बनी। खोखो में कमासिन को पहला और बिसंडा को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
प्राथमिक बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में बड़ोखर की सीता प्रथम, नरैनी की विमला द्वितीय रहीं। कबड्डी में कमासिन क्षेत्र की टीम विजेता और बिसंडा की टीम उप विजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग वालीबाल में बड़ोखर और नरैनी प्रथम व द्वितीय रहे।
पीटी प्रदर्शन में बबेरू को पहला और कमासिन को दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के अवसर पर उप बीएसए जयकरन प्रजापति, एबीएसए राजीव प्रताप सिंह सहित प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, शिक्षक फखरे आलम, नईम खां, शफीक, सरोज, बीआरसी के जफर अहमद, जय किशोर दीक्षित, विनय पांडेय, राकेश शर्मा, अमिता कुशवाहा, सुघर सिंह आदि शामिल रहे। संचालन विधू त्रिपाठी ने किया। निर्णायक मंडल में केवल प्रसाद, अरविंद सिंह, सतरूपा, आराधना तिवारी, राजेश द्विवेदी, उमेश तिवारी, राघवेंद्र त्रिपाठी, रमेश सिंह, दिलीप कंचन भी शामिल रहे।