फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Show strength in Delhi bullion businessman

आज दिल्ली में ताकत दिखाएंगे सराफा व्यवसायी

Thu, 17 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Thu, 17 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Show strength in Delhi bullion businessman
दिल्ली जा रहे सराफा व्यवसायियों की बस को हरी झंडी दिखाते अध्यक्ष किशन भइया और विधायक दलजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बांदा। एक पखवारे से दुकानों में ताले जड़कर हड़ताल पर डटे सराफा व्यवसायी बुधवार को दिल्ली कूच कर गए। गुरुवार को देशव्यापी प्रदर्शन में शामिल होंगे। सराफा व्यवसायियों की बस को कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह और सराफा समिति नगर अध्यक्ष राधाकृष्ण गोयल ने संयुक्त रूप से बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा सराफा व्यवसाय में लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में एक पखवारे से हड़ताल चल रही है लेकिन केंद्र सरकार नहीं सुन रही। उधर, सराफा व्यवसायी भी आर-पार की लड़ाई के लिए कमर कस चुके हैं।
विज्ञापन


सराफा व्यवसाइयों ने घोषणा की है कि एक्साइज ड्यूटी वापस न लिए जाने तक हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। देश भर के सराफा व्यवसायी अब दिल्ली मेें शक्ति प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को जिले के सराफा व्यवसाई निजी बसों और अन्य चौपहिया वाहनों से  रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा समिति के मनमोहन गोयल, संजय मिश्र, शैलेश जड़िया, सत्य प्रकाश सराफ, अशोक ओमर, ओम प्रकाश सोनी सहित अन्य सराफा व्यवसायी दिल्ली जाने वालों में शामिल थे। कांग्रेस विधायक दलजीत ने सराफा व्यवसायियों की मांग को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया।

अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक उत्पाद शुल्क के विरोध में सराफा व्यवसायियों ने बुधवार को दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन अध्यक्ष रवि अग्रवाल की अगुवाई में जुलूस निकाला और वित्त मंत्री के खिलाफ नारे लगाए।


उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, गुड्डी सोनी, सौरभ अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता, जयनारायण सोनी, हरीओम सोनी, वैदेहीशरण सोनी, हरिशरण, संत कुमार, राजेश गुप्ता मौजूद रहे। बदौसा प्रतिनिधि के मुताबिक सराफा व्यवसायी अरविंद सोनी के नेतृत्व में रमाशंकर गुप्ता, शंकर सोनी, भारत सोनी, महेंद्र सोनी, दुर्गेश सोनी, राजकुमार सोनी, ओमचंद्र, राकेश, संतोष आदि ने बंदी में शामिल होकर विरोध जताया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed