{"_id":"5e0e34ad8ebc3e878f25ca5b","slug":"shot-dead-in-sand-mine-dispute-one-injured-banda-news-knp535930642","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू खदान रास्ते के विवाद में गोली चली, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू खदान रास्ते के विवाद में गोली चली, एक घायल
विज्ञापन
बांदा। खदान के रास्ते के विवाद में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना गुरुवार को देर शाम की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के चटगन गांव में केन नदी किनारे स्थित बालू खदान के रास्ते को लेकर प्रमोद यादव उर्फ मोदी (23) पुत्र शिवमंगल का पड़ोसी गांव छेहरांव के बालू माफियाओं से विवाद हो गया।
प्रमोद के मुताबिक बालू माफियाओं द्वारा की गई कई राउंड फायरिंग में वह घायल हो गया। उसके दाहिने कंधे के पास गोली लगी। उसके चाचा वीरू चंदेल ने खाई में कूदकर जान बचाई। वीरू के पिता राजेंद्र ने बताया कि छेहरांव के बालू माफिया नदी की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते को खुदवा रहे थे।
मना करने पर उन पर गोली चला दी। देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों बालू के काम से जुड़े हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।