फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shock to Congress, Naseemuddin Siddiqui leaves the party

Banda News: कांग्रेस को झटका, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने छोड़ी पार्टी

Sat, 24 Jan 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 24 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shock to Congress, Naseemuddin Siddiqui leaves the party
फोटो - 15 नसीमुद्दीन सिद्दीकी की ओर से जारी पत्र। संवाद
बांदा। कांग्रेस पार्टी को शनिवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने इसका कारण स्पष्ट नहीं किया है। वह वर्तमान में कांग्रेस में पश्चिमी क्षेत्र के प्रांतीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन

इस्तीफे के बाद से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वह एक कद्दावर नेता माने जाते हैं और इससे पहले बसपा की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनका राजनीतिक अनुभव और पकड़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत मानी जाती है। हालांकि, इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी चुनावी रणनीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेतृत्व की ओर से भी फिलहाल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। साथ ही जिले में अब उनकी नई संभावनाओं पर कयास तेज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed