{"_id":"5719181f4f1c1b83038b476d","slug":"shock-death-of-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे से किसान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
सदमे से मौत
खप्टिहाकलां। फसल तबाही और कर्ज से परेशान किसान राजेंद्र पांडेय (57) पुत्र राजाराम की हार्ट अटैक से मौत हो गई। राजेंद्र के नाम 10 बीघा जमीन है। इसमें सिर्फ चार बीघा में मसूर व मटर की बुआई की थी। सूखे से छह बीघा जमीन परती पड़ी है। फसल भी चौपट हो गई थी।
विज्ञापन
उस पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का चार लाख व क्षेत्रीय सहकारी समिति का 40 हजार रुपये कर्ज है। साहूकारों से भी लगभग डेढ़ लाख रुपये कर्ज ले रखा था। पुत्र कुलदीप ने बताया कि पैदावार न होने और कर्ज की वजह से वह तनाव में रहते थे। गुरुवार को सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। बांदा अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र हैं। एसडीएम पैलानी महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। लेखपाल को भेजकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन