फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shobha topped in salad competition

सलाद प्रतियोगिता में शोभा अव्वल

Sun, 06 Jan 2019 11:41 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Sun, 06 Jan 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shobha topped in salad competition
मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत करतीं कोमल साहा व रुचि सिंह। - फोटो : अमर उजाला

महिला हार्पर क्लब (ओल्ड) के तत्वावधान में रविवार को हार्पर क्लब में प्रतियोगिताओं और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। सलाद सजावट आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही पिछले चार माह से चल रहे ड्रेस मेकिंग, कटिंग और टेलरिंग का प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए गए। पुलिस अधीक्षक की पत्नी डॉ. कोमल साहा और रुचि सिंह विशेष रूप से उपस्थित थीं। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी आशा सिंह ने किया।

विज्ञापन


क्लब सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि ट्रेनिंग के जरिये महिलाओं और बालिकाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सलाद प्रतियोगिता में शोभा चौहान प्रथम व भावना राय द्वितीय रहीं। निशा गुप्ता और गीता सेठ को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। निर्णायकों में डा.मालती व्यास, प्रमोदिनी अवस्थी शामिल थीं। संतरा रेस, पैरों से गुब्बारे फोडने की प्रतियोगिता आदि भी हुईं। रंगारंग कार्यक्रमों में ग्रुप-ए में गीता सेठ प्रथम, अर्पिता द्वितीय, ग्रुप-बी में मालती व्यास प्रथम व मीरा द्वितीय और ग्रुप-सी में ज्योति शिवहरे प्रथम व श्वेता पांडेय द्वितीय रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed