फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shivnarayan was strangled to death

शिवनारायण की गला घोंटकर हत्या की गई थी

Mon, 21 Jun 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shivnarayan was strangled to death
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के बुधेड़ा गांव में 45 वर्षीय किसान शिवनारायण की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद हत्यारोपियों ने उसे यमुना नदी में फेंक दिया था। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। जिस्म में भी चोट के निशान पाए गए हैं। उधर, किसान को अगवा कर हत्या करने वाले आरोपियों का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा सकी। हालांकि, पूछताछ के लिए कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह यमुना नदी शिवनारायण का शव मिला था। उसके दोनों पैर मुड़े थे और घुटनों के पीछे डंडा फंसा था। हाथ-पैर बंधे थे। वह 18 जून की रात करीब 10 बजे से लापता था। माना जा रहा कि हत्यारोपी इसी डंडे के सहारे उसके शव को लेकर यमुना नदी तक पहुंचे होंगे। हालांकि, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। दूसरी तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, अपहरणकर्ताओं ने शिवनारायण की गला घोंटकर हत्या की थी।
विज्ञापन

थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने भी यह बात स्वीकारी है। उसके जिस्म में चोट के निशान पाए गए हैं। बताया कि पूछताछ के लिए तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है। ये 18 जून की रात को शिवनारायण के साथ देखे गए थे। मृतक के बड़े बेटे दीपक से भी पूछताछ की गई है। हालांकि, पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन पुलिस शीघ्र घटना का पर्दाफाश करने की उम्मीद जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश नहीं, फिर हत्या से हैरत
परिजनों के मुताबिक, शिवनारायण की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। इसके बावजूद उसकी हत्या कर शव यमुना नदी में फेंकने की घटना पर लोग हैरत में हैं। ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की चर्चा है, लेकिन परिजन इससे इनकार कर रहे हैं। कयास लग रहे कि हत्या में तीन से चार लोग शामिल रहे होंगे। घटनास्थल पर कोई निशान आदि भी पुलिस को नहीं मिले। न ही दोपहिया व चार पहिया वाहनों के टायरों के निशान पाए गए। इन्हीं के चलते पुलिस भी मान रही कि हत्या कहीं और की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed