फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shilu Nishad beaten by his own security staff

शीलू निषाद को उसके ही सुरक्षा कर्मचारी ने पीटा

Sat, 18 Apr 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 18 Apr 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Shilu Nishad beaten by his own security staff

तत्कालीन बसपा विधायक पुरुषोत्तम द्विवेदी के घर वर्ष 2010 में गैंगरेप की शिकार हुई शीलू निषाद को उसकी ही सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारी ने पीट दिया। उसके पिता को भी धमकाया। शीलू ने यह आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


शीलू ने शनिवार को यहां पुलिस अधीक्षक से मिलकर अर्जी दी। इसमें बताया कि 16 अप्रैल को उसके भाई संतू की बारात शहबाजपुर से दर्दा गांव जा रही थी। उसकी सुरक्षा में लगे छह पुलिसकर्मियों ने बारात में उसके साथ जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


शीलू का कहना है कि उसने अपनी सुरक्षा का हवाला देकर साथ चलने पर जोर दिया तो दीवान रामचंद्र राणा ने उसके साथ मारपीट कर दी। बचाने को आए उसके पिता अच्छेलाल को भी धमकाया। बाद में उल्टा नरैनी कोतवाली में दीवान ने उसके  और पिता के खिलाफ तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीलू ने एसपी को दी अर्जी में कहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की दो सदस्यीय बेंच ने उसे पुलिस सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं। पहले उसे 10 सुरक्षाकर्मी दिए गए, लेकिन इस समय छह तैनात हैं। ये उसकी कोई सुरक्षा नहीं कर रहे हैं। उसके साथ कभी भी कोई घटना हो सकती है।

शीलू ने दीवान रामचंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने और उसकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को चौकसी के साथ पूरे समय सुरक्षा ड्यूटी करने के आदेश दिए जाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

शीलू और उसके पिता अच्छेलाल के खिलाफ यहां कोतवाली में धौंस-धमकी और अभद्रता का मुकदमा दर्ज हुआ है। शीलू की सुरक्षा में लगे कांस्टेबिल रामचंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शीलू के पिता अच्छेलाल ने अपने पुत्र की बारात में जाने को कहा।


इस पर उसने कहा कि वह शीलू की सुरक्षा में लगा है। जहां शीलू जाएगी वहां जाएगा। इस पर अच्छेलाल ने धमकाया। पुलिस ने धारा 504, 506 के तहत मुदकमा दर्ज किया है। उधर, थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed