फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shield winners and honor

विजेताओं को शील्ड और सम्मान

Fri, 13 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 13 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shield winners and honor
युवा शक्ति प्रोत्साहन समारोह में सम्मानित छात्राएं व अन्य मेधावी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। कुकिंग से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विधा और महारत का डंका बजाने वाले छात्र-छात्राओं को समारोह के बीच सम्मानित किया गया। उन्हें नगद राशि और शील्ड प्रदान की गईं। शुक्रवार को राजकीय महिला डिग्री कालेज में ‘युवा शक्ति प्रोत्साहन समारोह’ आयोजित हुआ। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की बालिकाओं के बीच कुकिंग प्रतियोगिता हुई।

विज्ञापन


बालिकाओं ने बेसन की पूरी, भरवा बैगन, दही बरा, मीठी चटनी इत्यादि व्यंजन बनाए। डीएम योगेश कुमार ने व्यंजनों का न सिर्फ जायजा लिया बल्कि उनका स्वाद भी लिया। बालिकाओं के पकवानों को सराहा और शाबासी दी। अपने साथ छात्राओं को भी पकवान खिलाए। कस्तूरबा गांधी विद्यालय, नरैनी ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन


कमासिन को दूसरा और बड़ोखर ब्लाक को तीसरा स्थान मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार और मुकाम पाने वालाें को भी सम्मानित किया गया। साउथ अफ्रीका में आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप-2016 स्वर्ण पदक पाने वाले महोखर दृष्टि बाधित विद्यालय के छात्र कुलदीप, गायन क्षेत्र में अंजली वर्मा, एथलीट 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रदेश में पहला स्थान पाने वाले सूरज सिंह और हॉकी में प्रतिभाशाली प्रदर्शन करने वाले नसीमुद्दीन को मेडल के साथ शील्ड और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, डीआईओएस हिफजुर्रहमान, बीएसए ओपी त्रिपाठी, बजरंग इंटर कालेज प्रधानाचार्य मिथलेश पांडेय, प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव सहित डॉ. राजनारायण, शशिभूषण, अंकिता तिवारी, रजनी भार्गव, कस्तूरबा गांधी की वार्डन एवं टीचर दीपांशी, अर्चना अग्रवाल, सोनम गुप्ता, अंजू वर्मा, सुमन निगम आदि उपस्थित थीं। आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीता गाया। संचालन महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed