फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shedding the blood of relationships for crops

खप्टिहाकलां गांव में फसल के लिए बहा रिश्तों का खून

Sun, 05 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 05 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shedding the blood of relationships for crops

बारिश और ओला से बची-खुची फसल हासिल करने के लिए लोग रिश्तों का खून करने पर भी आमादा हो गए हैं। ऐसी ताजी घटना में खेत में ही खेले गए खूनी संघर्ष में भाई-भतीजों ने किसान और उसके पुत्र पर लाठी और गोली से हमला कर दिया।

विज्ञापन


फसल भी रक्तरंजित हो गई। पिता को गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुत्र का भी इलाज किया गया है। घायल पुत्र ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


घटना पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव की है। रविवार को सुबह करीब 7:30 बजे राम जियावन यादव (65) और उसका पुत्र रामभजन (30) अपने खेत की फसल काट रहे थे। तभी वहां उसके खानदानी आ गए और उन पर हमला कर दिया। लाठियों से पीटने के बाद तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामजियावन के दाएं कंधे में गोली लगी और कुछ छर्रे पुत्र रामभजन को भी लगे। दोनों लहूलुहान हो गए। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां रामभजन की मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई और रामजियावन को भर्ती कर लिया गया। पैलानी थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि जमीन का विवाद है।

उन्होंने बताया कि घायल रामभजन ने अपने चाचा रामसजीवन और उसके चार पुत्रों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 15 बीघा जमीन का यह विवाद इस परिवार में कई वर्षों से चल रहा है। दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके हैं।


फसल काटने को मांगी पुलिस
जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़ड़िया गांव के बाबूलाल तिवारी ने अपर जिला अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में अपने खेत की गेहूं और चने की फसल कटवाने के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी है। कहा है कि दबंग लोग उसकी फसल जबरन काटने पर आमादा हैं। एसडीएम के आदेश पर पुलिस अमल नहीं करा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed