फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Several quintals of firecrackers recovered from the house of firecracker

आतिशबाज के घर कई क्विंटल पटाखे बरामद

Mon, 01 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Several quintals of firecrackers recovered from the house of firecracker
Several quintals of firecrackers recovered from the house of firecracker - फोटो : BANDA
बांदा। दिवाली के मद्देनजर आतिशबाजी पर नजर रख रही पुलिस ने सोमवार को शहर में प्रागी तालाब के पास स्थित आतिशबाज मो. रशीद पुत्र अजीज के मकान में छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे और आतिशबाजी बरामद की है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिनदंन ने बताया कि लगभग 10 क्विंटल पटाखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पटाखे बनाने आदि की बारूद, सल्फर नाइट्रेट आदि भी मिली है। एसपी ने बताया कि आतिशबाज के पास 250 किलो तक की आतिशबाजी स्टोरेज (भंडारण) का लाइसेंस है। लेकिन यहां मैन्यूफैक्चिरिंग भी की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक 10 क्विंटल से ज्यादा निर्मित व अर्धनिर्मित पटाखे व उपकरण मिले हैं।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी मयंक सिंह चंदेल ने टीम के साथ छापा मारकर आतिशबाज मो. रशीद को गिरफ्तार कर बरामद आतिशबाजी अपने कब्जे में ले ली है। इसे फायर स्टेशन ले जाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गिरफ्तार आतिशबाज के भाई मुईन ने बताया कि उनके पास ढाई कुंतल स्टोरेज का लाइसेंस है। इस क्षमता के अंदर ही ब्रांडेड खरीद कर दिवाली के लिए लाए गए पटाखे रखे हुए थे। किसी तरह की कोई आतिशबाजी नहीं बनाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed