{"_id":"6442ddb9fb8e66424400b684","slug":"seven-more-corona-infected-found-banda-news-c-12-1-192871-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सात और कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सात और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमितों का मिलना जारी है। सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 47 हो गई है। उधर, अब तक 16 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी छुट्टी कर दी।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें झील का पुरवा की बालिका समेत सिविल लाइन निवासी युवक, छोटी बाजार निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति समेत 19 वर्षीय युवती, 17 वर्षीय किशोरी, 50 वर्षीय और 70 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। जिले में कुल 47 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें पांच मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। ज्यादातर उम्रदराज हैं।
नोडल अधिकारी डा.प्रसून खरे ने बताया कि रोडवेज और रेलवे स्टेशन में अभी मोबाइल टीम नहीं लगाई गई है। रोडवेज और रेलवे स्टेशन प्रबंधक को पत्र भेजकर कोरोना गाइड लाइन पालन को कहा गया है। बसों और ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। खासकर दिल्ली, मुंबई समेत महानगरों से आने वाले पर निगरानी के निर्देश हैं।
विज्ञापन
संक्रमित मिलने के बाद भी नहीं बढ़ रहा जांच का दायरा
बांदा। कोरोना संक्रमित लगातार निकल रहे हैं, इसके बावजूद जांच का दायरा नहीं बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रोजाना 800-900 लोगों की जांच की जा रही है। सबसे ज्यादा टेस्ट एंटीजेन किट से हो रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 100, मेडिकल कालेज में 50-60 और सभी नौ सीएचसी व पीएचसी में 80-90 लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। नोडल अधिकारी ने बताया कि बहुत से मरीज जांच लिखने के बावजूद नहीं करा रहे।