फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Settlement map missing, measurement of fields stuck

Banda News: बंदोबस्ती नक्शा गायब, खेतों की पैमाइश अटकी

Fri, 05 Jul 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Settlement map missing, measurement of fields stuck
बांदा। अतर्रा तहसील से बंदोबस्ती नक्शा गायब होने के कारण कई गांवों में खेतों की हदबंदी नहीं हो पा रही है। जिससे आए दिन झगड़े फसाद हो रहे हैं। किसानों ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम पंचायत डढ़वा मानपुर के किसानों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। बताया कि उनके मौजे का बंदोबस्ती नक्शा तहसील में है न ही मुख्यालय में है। ऐसे में किसानों की पक्की हदबंदी नहीं हो पा रही है। लेखपाल यूं ही जाकर नाप कर आते हैं। जिससे आए दिन झगड़े फसाद हो रहे हैं।
विज्ञापन

किसान रामस्वरूप ने बताया कि उसकी डेढ़ बीघा जमीन पर दबंग कब्जा किए है। हदबंदी दायर है, लेकिन बंदोबस्ती नक्शा न होने से उसे वास्तविक जमीन नहीं मिल पा रही है। पिछले एक साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। आश्वासन के अलावा कोई निराकरण नहीं हो रहा है। बेटू पटेल, रामकिशोर, रामचंद्र यादव का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता रवि शिवहरे का कहना है कि आश्चर्य की बात है कि बंदोबस्ती नक्शा तहसील व जिला मुख्यालय दोनों से गायब है। इसकी जांच होनी चाहिए। इस संबंध में प्रभारी तहसीलदार राजीव कुमार का कहना है कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। जमीनों की नाप तो हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed