{"_id":"60e0a4718ebc3ec25412491c","slug":"serving-patients-by-putting-lives-at-stake-banda-news-knp638090141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी दांव पर लगा कर की मरीजों की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी दांव पर लगा कर की मरीजों की सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोरोना की दूसरी लहर में जिंदगी दांव पर लगाकर मरीजों की सेवा में दिन-रात जुटे 26 एंबुलेंस कर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में एंबुलेंस कर्मियों ने कोरोनाकाल में दी गई सेवा पर अपने अनुभव भी साझा किए।
बताया कि कोरोनाकाल में वह अपने परिवार से नहीं मिले। दिन और रात एंबुलेंस में ही गुजारी। जिला अस्पताल परिसर में संचालित 108 व 102 एंबुलेंस कार्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. उदयभान सिंह और एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड दिनेश सिंह ने इमर्जेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलटों को उत्कृष्ट सेवा पर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। सीएमएस ने कहा कि कोरोनाकाल में एंबुलेंस कर्मियों की सेवा सराहनीय रही। नसीहत दी कि आगे भी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें।
कार्यक्रम प्रबंधक उमेश द्विवेदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान कर्मियों ने निस्वार्थ भाव से सेवा की। आपरेशन हेड ने सराहा और कहा कि कर्मी परिवार से दूर रहकर कोरोना संक्रमितों समेत अन्य मरीजों की सेवा में जीजान से लगे रहे। जिला प्रभारी कुलदीप, अनस, अमित सिंह, ज्ञान सिंह, जयेंद्र, अरुण कुमार यादव, सौरव, सुरजीत, सत्येंद्र, अभिषेक गुप्ता, रमेश कुमार, विपिन यादव, निर्भय सिंह आदि कर्मी मौजूद थेे।