फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Server issues increase, cylinder booking is not happening

Banda News: सर्वर ने बढ़ाई मुश्किल, नहीं हो रही सिलिंडर की बुकिंग

Mon, 16 Mar 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 16 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Server issues increase, cylinder booking is not happening
फोटो - 17 खप्टिहा कलां गांव में सिलिंडर लेने जाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
पैलानी/मटौंध। पैलानी तहसील के खप्टिहा कलां स्थित बापू गैस एजेंसी में रविवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जुटी। लोग धूप में घंटों सर्वर आने का इंतजार करते रहे। बाद में बिना सिलिंडर के मायूस होकर लौटना पड़ा।
एजेंसी के कर्मचारी नीरज निषाद ने बताया कि दो दिनों से सर्वर डाउन की समस्या है। अलोना गांव के बृजेश कुमार, खप्टिहा के प्रमोद, हरीराम, देशराज ने बताया कि फोन से बुकिंग नहीं हो पा रही। एजेंसी में सुबह से इंतजार करते रहे हैं, लेकिन जानकारी नहीं मिलती। माज खान ने बताया कि दो दिन पूर्व बुकिंग की थी, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिला।
विज्ञापन

उधर, मटौंध कस्बे में उपभोक्ताओं को सिलिंडर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा परेशान किया जाता है। गांव के राजू, दीपक, मनीष, रवि, महेश आदि ने कहा कि कर्मचारी अपने मुताबिक सिलिंडर वितरण करते हैं। जरूरतमंदों को टरकाया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed