फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sent samples of 16 health workers who came in contact with the infected

संक्रमित के संपर्क में आए 16 स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल भेजे

Tue, 19 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sent samples of 16 health workers who came in contact with the infected
बांदा/नरैनी। सड़क हादसे में घायल प्रवासी मजदूर के कानपुर में संक्रमित निकल आने पर यहां जिला अस्पताल में हड़कंप के हालात हैं। करीब चार घंटे तक उसका यहां प्राथमिक उपचार किया गया था। पॉजिटिव मजदूर के संपर्क में आने वाले दो डाक्टरों सहित 16 नर्सिंग स्टाफ के नमूने लिए गए हैं। उधर, नरैनी के नसेनी गांव में पॉजिटिव पाए गए युवक और उसके साथी के 18 परिजनों को सीएचसी में क्वारंटीन किया गया है। उनका स्वैग (लार) जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पॉजिटिव प्रवासी मजदूर मुंबई से एक अन्य साथी के साथ बाइक से अपने नसेनी गांव स्थित घर जा रहा था। 15 मई को तड़के शहर मुख्यालय से एक किलोमीटर दूर दुर्घटना में वह और उसका साथी घायल हो गया था। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के करीब चार घंटे बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां जांच में संक्रमित पाया गया। मंगलवार को मेडिकल कालेज की टीम ने संक्रमित मजदूर का इलाज करने वाले दो डाक्टर, एक फार्मासिस्ट, 11 नर्सिंग स्टाफ और 108 एंबुलेंस के ईएमटी व पायलट आदि के सैंपल जांच के लिए झांसी लैब भेजे गए।
विज्ञापन

उधर, नरैनी सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा.बीएस राजपूत ने बताया कि पॉजिटिव मजदूर के अन्य परिजन ट्रक से घर पहुंचे हैं। इसके संपर्क में आने वाले घर के 13 सदस्यों व तीन अन्य प्रवासी मजदूर और एंबुलेंस चालक व ईएमटी को अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ बाइक में आए हड़हा गांव के युवक को परिजनों को भी क्वारंटीन कर सभी का स्वैग नमूना जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed