{"_id":"680bd3d0875da7e714072ef2","slug":"sent-objectionable-video-to-a-girl-she-committed-suicide-by-hanging-herself-banda-news-c-212-1-sknp1006-125526-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: युवती को भेजा आपत्तिजनक वीडियो, फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: युवती को भेजा आपत्तिजनक वीडियो, फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर सगाई तोड़कर युवक ने किशोरी के आपत्तिजनक वीडियो उसको भेज दिए। इससे आहत होकर गिरवां के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने घर की अटारी में गुरुवार की शाम धोती से फंदा लगा लिया। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
चाचा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी भतीजी का गांव के ही दूसरे पुरवा के रहने वाले अध्यापक लड़के से मार्च माह में सगाई हुई थी। सगाई में शादी की तारीख 17 मई निर्धारित की गई थी। सगाई के बाद युवक और किशोरी आपस में मोबाइल के जरिए बातचीत करने लगे। जिस पर युवक ने दहेज में एक कार की मांग की। किशोरी ने घर वालों को बताया तो उन्होंने कार देने में असमर्थता जताई। दो दिन पहले बात बिगड़ने पर युवक ने किशोरी के मोबाइल में उसके आपत्तिजनक वीडियो भेज दिए। इससे आहत होकर किशोरी ने फंदा लगा लिया। चाचा के मुताबिक, वह एकलौती थी। एक भाई है। पिता खेती किसानी करते हैं। अभी उन्होंने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।