फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Senior lawyers were honored on Independence Day

Banda News: स्वतंत्रता दिवस पर बुजुर्ग वकीलों को किया सम्मानित

Sun, 18 Aug 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Senior lawyers were honored on Independence Day
बांदा। स्वतंत्रता दिवस की पूरे जिल में धूम रही। जिला अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने ध्वजारोहण किया और राकेश सिंह के साथ वरिष्ठ व बुजुर्ग वकीलों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय भाग-एक बड़ोखर स्कूल में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। संजीवनी भारत ट्रस्ट ने पौधे लगाओ पानी बचाओ चौपाल का आयोजन कर बच्चों को जागरूक किया। लोकतंत्र सेनानी सुधीर निगम ने पर्यावरण के महत्व की जानकारी दी। स्वच्छ भारत मिशन के नवीन श्रीवास्तव ने स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान अजय पटेल, अरुणेश सिंह आदि मौजूद रहे। बाद में संजय निगम की स्मृति में बच्चों को कॉपियां पेंसिल, रबर, कटर आदि वितरित किए।
विज्ञापन

श्रीराम दरबार गणेश भवन अलीगंज में अशोक त्रिपाठी जीतू ने ध्वजारोहण किया। सुरेंद्र निगम, अशोक श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष वाजिद अली के नेतृत्व में बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। शहर काजी मौलाना मेराज मसूदी ने उर्फ अकील मियां व हाफिज मिसबाहुद्दीन ने रैली को झंडी दिखाई। इसके पूर्व अलीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण हुआ। सरस्वती महिला समूह कार्यालय खिन्नी नाका में सीता तिवारी ने ध्वजारोहण किया। छोटी बाजार झंडा चौराहे पर बजरंग दल ने ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed